जौनपुर। गुरुवार सुबह रोड क्रॉस करते समय जलालपुर हाईवे के पास ट्रक की चपेट में आकर युवक की गई जान। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी पाही गांव निवासी संजय यादव उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र त्रिभुवन यादव किसी कार्य वश गांव के पास से निकले और हाईवे पर सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए यहां पर चिकित्सक ने उन्हें देखने के बाद में मृत घोषित कर दिया।