जौनपुर।बुद्धवार को हुई झमाझम बारिश ने जिला अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दिया है । रूक रूक कर तेज रफ्तार में हो रही बारिश के कारण जिला अस्पताल के गलियारों में पानी घुस गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों के अलावा कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अस्पताल में पानी भरने से लोगों को चलना-फिरना मुश्किल हो गया। तथा
पानी भर जाने से लोगों में संक्रमण रोगों के भी फैलने का खतरा बढ़ने अंदेशा लगने लगा। हालांकि आने जाने में हो रही परेशानी को देखकर अस्पताल के सफाई कर्मचारी पानी निकालने में जुटे रहे,
यह समस्या बारिश के मौसम में सामने आई है, क्या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे। जिससे आने वाले समय में दोबारा अस्पताल में इस तरह से जलभराव न हो और इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।