जौनपुर। जिले के अलग-अलग स्थान पर विषाक्त का सेवन कर पांच लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया और रचेत हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक सिकरारा थाना क्षेत्र के पहसना गांव निवासी आदित्य 29 वर्ष पुत्र राजाराम, रेखा उम्र लगभग 24 वर्ष पत्नी आदित्य बुधवार तीसरे पहर घर में हो रहे विवाद के चलते सास ने बहु को कुछ खरी खोटी बातें सुना दिया। जिससे नाराज होकर पति-पत्नी दोनों ने चूहे मार दवा खाकर जीवन समाप्त करने का प्रयास किया। हालांकि जब हालत बिगड़ने लगी तो परिजन ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाया। इसी प्रकार जफराबाद थाना क्षेत्र की माधोपट्टी गांव निवासी आशु गुप्ता उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र राजकुमार गुप्ता परिजन की बात से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर जान देने के प्रयास करने में अर्ध मूर्छित हो गए तो परिजन जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहना मऊ गांव निवासी विनोद चौहान उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र भरत चौहान पारिवारिक कलाह से तंग आकर विषाक्त का सेवन कर लिया और जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचाकर दाखिल करवाए। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी संगीता देवी उम्र 22 वर्ष पत्नी रामवृक्ष मंगलवार रात्रि परिवार में हुई कुछ कहा सुनी के चलते इतना नाराज हुई की जान देने के लिए विषपान कर लिया और जब हालत बिगड़ने लगी तो उसे परिजन तुरंत जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती करवा दिए।