सांकेतिक चित्र
जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के बम्बावन गाँव में हैरान करने वाला मामला सामने आया। खेत में बकरी घुस जाने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक किशोर को मारपीट कर उसकी उंगली काट दी गई ।
बम्बावन गांव निवासी कंचन राम ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका नाती उत्तम गौतम बकरी चराने गया था। इस दौरान बकरी विपक्षी अखिलेश के धान के खेत में चली गई। आरोप है कि इससे नाराज होकर अखिलेश ने उत्तम को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुँचे परिजनों से भी कहासुनी और विवाद हुआ।
तहरीर के अनुसार, अखिलेश अपने साथियों राजकुमार, रोहित और निखलेश के साथ घर में घुस गया और मारपीट करने लगा। इस दौरान धारदार हथियार से उत्तम की उंगली भी काट दी गई। परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुँचाकर इलाज कराया।
पुलिस ने चारों आरोपितों—अखिलेश, राजकुमार, रोहित और निखलेश—के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।