सांकेतिक चित्र
जौनपुर।मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर गांव स्थित तालाब में देर रात एक युवक का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। जानकारी के अनुसार उक्त गांव स्थित पोखरे में एक युवक का शव उतराया दिखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर रात 10 बजे के लगभग पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकलवाया। शव की शिनाख्त अशोक बनवासी 22 वर्ष ग्राम मनापुर थाना नेवढ़िया के रूप में हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।