तहसील के होटल बनते जा रहे हैं,देह व्यापार के अड्डे

Belal Jani
By -


कोतवाली पुलिस के संरक्षण में फल फूल रहा है काला कारोबार

लगभग 5 माह से देह व्यापार का धंधा पकड़ा है रफ्तार, किसी भी सूरत गन्दा खेल रुक नहीं रहा, जनता में आक्रोश 

सोशल मीडिया व पेपर में खूब वायरल हो रहा देह व्यापार का मामला 

जौनपुर।शाहगंज कस्बा इन दिनों शर्मसार हो रहा है यहां के प्रमुख मार्ग अयोध्या रोड, सुल्तानपुर रोड ,आजमगढ़ रोड ,शाखा चौराहा के आसपास खुले आम देह व्यापार का खेल खेला जा रहा है होटल ,स्पा और हुक्का बार की आड़ में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा फल फूल रहा है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध कारोबार को कथित रूप से पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। 
होटल में बुकिंग के साथ खास पैकेज  की व्यवस्था दी जाती है।स्थानीय सूत्रों की माने तो कस्बे के दर्जनों होटल ऐसे हैं जहां एक फोन कॉल पर खास सर्विस मुहैया कराई जाती है बुकिंग के समय ग्राहक को विकल्प दिए जाते हैं और सौदा तय होते हैं कि कमरे तक डिलीवरी कर दी जाती है ये होटल देह व्यापार के अड्डे बन चुके हैं।
स्पा सेंटर के नाम पर मसाज की आड़ में देह व्यापार 
शहर में तेजी से खुल रहा है ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर भी संदेह के घेरे में है बॉडी मसाज के नाम पर इन सेंटरों में लड़कियों की उपलब्धता की जानकारी सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए फैलाई जाती है। 
हुक्का बार बन रहे नशे और अपराध के केंद्र 
हुक्का बारों की बात करें तो वह अब सिर्फ धुएं तक सीमित नहीं है इन जगहों पर नाबालिक और युवा खुले आम नशे का सेवन करते देखे जा सकते हैं। पुलिस की कृपा से कुछ बारों में शराब और अन्य  मादक पदार्थों की खपत भी जोरों पर है।
सूत्रों की माने तो इन कारोबारियों द्वारा हर महीने पुलिस को लाखों रुपए की मोटी रकम पहुंचाई जाती है। 
शाखा चौराहा और रोडवेज के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां रात होते ही सन्धित गतिविधियां शुरू हो जाती है कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन हर बार खाना पूर्ति कर मामला ठंडा बस्ते में डाल दिया जाता है ।