मामूली से विवाद में पूरे परिवार को पीटा गया,कई घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर |नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव मे अरमान अली की पत्नी एवं उसकी बेटियां अपने चबूतरे पर बैठी हुई थी तो पड़ोस का ही एक युवक रवि चबूतरे पर से गुजर रहा था अरमान अली की पुत्री ने कहा कि हम लोग चबूतरे पर बैठे हैं नीचे जगह है आप सड़क से जाइए। इस बात का रवि को बुरा लग गया उसने आवाज देकर अपने पिता और अन्य परिवारजनों को बुला लिया।यहीं से शुरू हुई गाली गलौज और हुई मारपीट, अरमान अली का पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल है जिन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल मुआयना मे गंभीर चोटे आई है। अरमान अली के पुत्र चांद ने आगे बताया की वह घर पर मौजूद नहीं था और आर ओ ए आर ओ की परीक्षा देने के लिए अंबेडकर नगर गया था।अपने बचाव में विपक्षी ने झूठी तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई और उसका नाम भी प्राथमिकी में दर्ज करा दिया जबकि वह घटना वाले दिन परीक्षा दे रहा था।

वही आधा दर्जन लड़कियों का इलाज चल रहा है जिनमें दो की हालत गंभीर है।

थाना प्रभारी राजा राम द्विवेदी ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू करवा दी है जबकि चांद का कहना है कि उनकी बहनों को अकेला घर पर देख कर मामूली मामले में मारा पीटा गया है।जिनकी हालत गंभीर है।