जौनपुर।औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर शुक्रवार दोपहर थुंही गांव के सामने जौनपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बलिया जनपद के शेखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी 35 वर्षीय बिहारी पुत्र पुतिन चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरकर घायल हो गया।ग्रामीणों के मदद से घायल को सीएचसी डोभी लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल किन परिस्थितियों में कैसे गिरा बताने में असमर्थ था।
चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरा युवक घायल, रेफर
By -
July 25, 2025