चौकिया दर्शन करने आई वृद्ध महिला की हुई मौत

Belal Jani
By -

जौनपुर। लाइन बाजार क्षेत्र में स्थित चौकिया धाम मंदिर पर दर्शन करने आई महिला कि अचानक हुई मौत। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक पड़ोसी जनपद आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के उसर गांव निवासी शारदा सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष पत्नी श्याम नारायण सिंह गांव की कई महिलाओं के साथ शुक्रवार सुबह शीतल चौकिया धाम मंदिर प्रदर्शन करने के लिए आई थी।इसी दौरान अचानक चक्कर आने से गिरने के बाद अचेत हो गई। साथ में रही महिलाओं ने अचानक यह देख घबरा गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने तुरंत महिला को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और आगे कार्रवाई करने में जुट गई।