ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, परिजन में छाया मातम

Belal Jani
By -


जौनपुर। चंदवक धाना क्षेत्र के डोभी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान रामाज्ञया प्रजापति (76 वर्ष), पुत्र सुख्खु प्रजापति निठासी रामदासपुर भीमापार, थाना सैदपुर, जिला गाजीपुर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह करीब दो दिन पहले वाराणसी दवा लेने के लिए घर से निकले थे। गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे आनंद विहार-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी घर वालों को दी, तो परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध कल से ही डोभी स्टेशन के आसपास घूमते देखे जा रहे थे। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है।