ज़िला पंचायत सदस्य के पुत्र राजेश यादव के प्रयास से, विभिन्न स्थानों पर लगी सोलर लाइट

Belal Jani
By -

जौनपुर।मछलीशहर क्षेत्र के ब्लॉक भिदूना ग्राम निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशाराम यादव के पुत्र राजेश कुमार यादव के प्रयासों से सांसद निधि द्वारा गांव में बृहस्पतिवार को सात स्थानों पर सोलर लाइट लगाई गई! सोलर लाइट लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। इस संदर्भ में राजेश  यादव ने बताया कि गांव के गलियारों में अंधेरा व बिजली कटौती को लेकर उन्होंने सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफ़ानी सरोज को अवगत कराया था, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था। जिसके चलते यह संभव हो सका और बृहस्पतिवार को चिन्हित सात जगहों पर सोलर लाइट लगाई गई! ग्रामीणों ने सांसद प्रिया सरोज और उनके पिता तूफ़ानी सरोज का आभार धन्यवाद व्यक्त किया है।