जौनपुर। दामाद के मरने की खबर सुनकर सदमे में आए ससुर के आरोप के कारण दामाद का हो रहा पोस्टमार्टम।
बताया गया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर खुर्द चक्के गांव निवासी शिव उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र रामधनी कि उनके घर पर मौत हो गई। जैसे ही दामाद के मौत की खबर ससुर को मिली। उन्होंने मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देखकर आरोप लगाया तो पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। हालांकि इस संबंध में आगे की जानकारी के लिए थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। जबकि थाने का सिपाही कर्मधीर पाल जो लाश लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी घर में रखवानेआया था उसन बताया कि ससुर के आरोप लगाने पर शिवा का पीएम हो रहा है।