जौनपुर। पत्नी से हुई कहा सुनी के चलते पति ने फांसी लगाकर जीवन कर लिया समाप्त। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक केराकत कोतवाली क्षेत्र के अखीपुर गांव निवासी रवि कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र श्यामलाल गुरुवार दोपहर पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते घर के कमरे में रस्सी के सहारे गले में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। हालांकि जानकारी होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर कब्जे में लिया। और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई। चर्चा की माने जाए तो रवि कुमार नशे का आदी था इसी कारण से पत्नी से अकसर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था।