मिथिलेश कुमार मिश्रा डायल 112 के बनाए गए प्रभारी

Belal Jani
By -


कार्य शैली ऐसी की पुलिस अधिकारियों एवं सहयोगी पुलिस कर्मियों के अलावा जनता के भी रहे 
प्रिय

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने कई थानेदारों को इधर-उधर करने के साथ 58 वर्ष पूरा कर चुके शहर कोतवाल रहे मिथिलेश कुमार मिश्रा को नई जिम्मेदारी डायल 112 का प्रभारी बना कर दी है।यह माना जा रहा है कि अपने अनुभव का पूरी तरह प्रयोग कर डायल 112 के पुलिस कर्मियों के साथ अपने कुशल व्यवहार जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उसी पैटन पर चलते हुए डायल 112 की व्यवस्था को और भी बेहतर तरीके से कार्य करने योग्य बनाने में सक्षम है। और आने वाले समय में सब कुछ जनता को नज़र भी आने लगेगा। ऐसे तो मिथिलेश कुमार मिश्रा सन 2014 से जनपद के कई थाने के थानेदार एवं वर्तमान समय में शहर कोतवाली के प्रभारी रहकर शहरी जनता से समांजस बैठाकर जिम्मेदारियों का निर्वाह करते रहे जिसके चलते वह पुलिस अधिकारियों के अलावा जनता के भी  बहुत करीब रहे हैं।हालांकि इस बीच सोनभद्र (गैर जनपद) स्थानान्तरण होने पर कुछ समय के लिए वहां पर सेवा देने के पश्चात अपराध एवं अपराधियों पर अच्छी पकड़ के चलते पुनः जनपद में आने के बाद उन्हें तत्कालीन  पुलिस अधीक्षक रहे अजय पाल शर्मा द्वारा बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें ग्रामीण क्षेत्र के किसी थाने का थानेदार न बनाकर मिथिलेश कुमार मिश्रा के सरल स्वभाव और उनके अनुभव के चलते उन्हें शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया। जो उनकी मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ शहर को अपराध मुक्त बनाकर कार्य करते रहे। जिसका यह नतीजा रहा कि अजय पाल शर्मा के स्थानांतरण के बाद पुलिस अधीक्षक का कार्य भार संभालने वाले डॉ0 कौसतुभ ने भी मिथिलेश कुमार मिश्रा को शहर का कोतवाल बनाए रखा और 58 वर्ष उनका पूरा हो जाने के बाद नियमानुसार उन्हें उनकी मंशा के मुताबिक जनपद में डायल 112 की व्यवस्था को और भी बेहतर तरीके से कार्य करे इस लिए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है। बता दें ऐसा नहीं है कि शहर कोतवाल रहते हुए उनके कार्यकाल में घटनाएं नहीं हुई है।जो घटनाएं हुई हैं उन घटनाओं का समय रहते हुए खुलासा करने में वह पूरी तरह कामयाब रहे।और अपराध पर अंकुश लगाने के साथ अपराधियों को सलाखों के पीछे रहने के लिए मजबूर कर दिया। उनके शहर कोतवाल बने रहने का मुख्य कारण यह भी रहा कि पुलिस अधिकारियों एवं सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ-साथ शहरी जनता भी उनके स्वभाव से काफी प्रभावित रही हैं।