डीजे बजाने के लिए बिजली तार जोड़ने में गई युवक की जान

Belal Jani
By -

 सांकेतिक चित्र 
जौनपुर।नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जेठपुरा गुतवन गांव में रविवार की दोपहर करीब 2 बजे डीजे बजाने के लिए तार जोड़ रहा 25 वर्षीय सुनील निषाद पुत्र जय हिंद बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने आननफानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल कर्मचारी लिखा-पढ़ी कर शव को लाश घर में रखवाने की प्रक्रिया में लगे थे। तभी परिजन कर्मचारियों की नजर बचाकर शव को लेकर चले गए।