रज़ा. डीएम (शिया) इंटर कॉलेज में 16 सफर का जुलूस सम्पन्न

Belal Jani
By -

जौनपुर। 16 सफर का जुलूस शिया कॉलेज के हाल से मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे उठा जिसमें अव्वलन सोज़खानी समर रज़ा ज़ैदी व उनके रोफका ने किया। पेशखानी एहतेशाम जौनपुरी, मोहम्मद मेहंदी व सैय्यद कुमेल हैदर ने किया। मजलिस को खिताब किया मौलाना सैयद सफदर हुसैन जैदी बाद खत्म मजलिस नौहा मुंतज़िर जौनपुरी ने पढ़ा। उसके बाद सैयद मोहम्मद हसन साबिक प्रिंसिपल शिया कॉलेज ने अमारी व ज़ुल्जानाह का तारूफ़ कराया। इसके बाद अंजुमन मश्के सकीना जुलूस को लेकर आगे बढ़ती रही जिसके बीच में शिया डिग्री कॉलेज में तकरीर सुहैल जैदी ने किया। इसके बाद जुलूस इंटर कॉलेज पहुंचा जहां पर अलविदाई तकरीर मौलाना गुलाम रसूल कश्मीरी ने किया और अलविदाई नौहा शादाब ने पेश किया। जुलूस में जायरीनों के लिए जगह-जगह पर सबील का भी इंतेज़ाम था। बाद खत्म जुलूस सैयद नजमुल हसन नजमी प्रबंधक शिया इंटर कॉलेज ने आए हुए सभी ज़ायरीनों का शुक्रिया अदा किया।