जौनपुर। सुजानगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 62 वर्षीय कुल्फी विक्रेता की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बौरयी गांव निवासी श्रीराम निषाद के रूप में हुई है। घटना मंगलवार की है। श्रीराम निषाद रोज की तरह अपनी साइकिल पर कुल्फी का बॉक्स रखकर सुजानगंज बाजार जा रहे थे। फरीदाबाद स्थित डंगर के तालाब के पास एक अज्ञात ई-रिक्शा ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दिया ।
घायल श्रीराम को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र रमेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।