जौनपुर।पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में श्री आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/साइबर क्राइम नोडल अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर, श्री देवेश सिंह व प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी श्री शुभम वर्मा के निर्देशन व पर्यवेक्षण में साइबर थाना जौनपुर द्वारा पीड़ित योगेश सिंह पुत्र विरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम सुरुआरपट्टी फतेहगंज थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को साइबर फ्राड का कुल रुपया-96489/-(छियानबे हजार चार सौ नवासी रुपया) वापस कराया गया। दिनांक-19.07.2025 को आवेदक की पत्नी के खाते से कुल रुपया-96489/-(छियानबे हजार चार सौ नवासी रुपया) दो बार में धोखाधड़ी करके निकाल लिया गया था। जिसकी शिकायत आवेदक ने साइबर क्राइम पोर्टल व साइबर क्राइम थाने पर आकर किया। जिसमें साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक /मर्चेन्ट से समन्वय स्थापित कर धनराशि कुल रुपया-96489/-(छियानबे हजार चार सौ नवासी रुपया) आवेदक की पत्नी के खाते में वापस कराया गया है। आवेदक द्वारा ठगी में चला गया पैसा पुनः प्राप्त होने पर जौनपुर पुलिस का धन्यवाद दिया गया व भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।
*साइबर क्राइम से प्रभावित व्यक्ति का विवरणः-*
1. योगेश सिंह पुत्र विरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम सुरुआरपट्टी फतेहगंज थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
*साइबर अपराध से बचाव के उपायः-*
➡️साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है । साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज करें अथवा बेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर आनलाइन शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें ।
*पैसा वापस कराने वाली साइबर टीम-*
1. प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी श्री शुभम वर्मा जनपद जौनपुर।
2. प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह प्रभारी साइबर क्राइम मय टीम पुलिस थाना जनपद जौनपुर।