स्वतंत्रता_दिवस पर एसपी ने ध्वजारोहण कर, दिया शुभकामनाएं व बधाई

Belal Jani
By -


जौनपुर।79 वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के स्वर्णिम पल को याद किया गया, साथ ही उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गणों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। सभी 

अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया। सराहनीय कार्य करनें वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ-साथ पुलिस कार्यों में सहयोग करने वाले नागरिकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण एवं नागरिकों को उपहार व मिष्ठान वितरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी।