राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया, जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र समेत अन्य विभाग प्रमुखों ने दी सलामी

Belal Jani
By -

तिरंगे को सलामी देते कलेक्टर डॉक्टर दिनेश चंद्र 

जौनपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह ने तिरंगे को सलामी दी और शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है। आज के दिन हमारे देश के वीर शहीदों को नमन करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इसके बाद पौधारोपण भी किया गया। छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई थी जिसे देखकर जिलाधिकारी ने प्रशंसा की। इस मौके पर एसडीएम सदर, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।