सांकेतिक चित्र
जौनपुर।पवांरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ उसी गांव का एक युवक करने लगा । पुलिस ने छेड़खानी , गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर लिखित तहरीर दिया कि उसकी पुत्री उम्र लगभग 19 वर्ष जो दो अगस्त की सुबह कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। रास्ते में ही गांव का एक युवक उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा और जब उसकी पुत्री ने विरोध किया तो उसने उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहा कि अगर किसी को बताओगी तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार डालूंगा।मेरी पुत्री बहुत ज्यादा डरी हुई है । इस प्रकरण में थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।