सीमेंट लदी ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, चालक खलासी सुरक्षित

Belal Jani
By -

घटनास्थल पर पहुंचे स्वयं गाड़ी मालिक

जौनपुर।सरपतहां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-बलिया राज्य मार्ग स्थित विकास खंड सुईथाकला संपर्क मार्ग के समीप सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे एक सीमेंट लदी ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक और खलासी दोनों बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रक (नं. उप 63 टि 8706) प्रयागराज निवासी अंकित केसरवानी की है। वाहन के चालक विकास और खलासी गुड्डू श्रीवास्तव ट्रक में ही मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाहगंज की ओर से एक ट्रक सुल्तानपुर की ओर आ रही थी। दोनों वाहनों के आमने-सामने की स्थिति बनते ही टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने ट्रक को दाहिनी ओर मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गया।
सूचना मिलते ही ट्रक मालिक अंकित केसरवानी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चालक और खलासी सुरक्षित हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सामने से आ रही ट्रक को कादीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।