सांकेतिक चित्र
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रोडवेज परिसर में मिले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक पड़ोसी जनपद आजमगढ़ बरलह थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव निवासी रवि जायसवाल उम्र लगभग 40 वर्ष मंगलवार तीसरे पहर रोडवेज परिसर में अचेत अवस्था में पड़े युवक को। सूचना पर पहुंची पुलिस में जिला अस्पताल पहुंचाया यहां पर इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे। चिकित्सक निषाद ने देखकर मृत घोषित कर दिया। सूत्रों की माने तो मृतक ठेकवा में किसी दुकान पर चाऊमीन बनाने का काम करता था अबुझ हालत में वह किसी रोडवेज बस से अचेतावस्था में उतारकर परिसर में छोड़ दिया गया था।