सांकेतिक चित्र
जौनपुर। परिजन की किसी बात से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की हालत बिगड़ गई। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक बगल के जनपद आजमगढ़ दीदारगंज थाना क्षेत्र के जेथारी गांव निवासी दीपेंद्र सिंह उम्र लगभग 34 वर्ष पुत्र अशोक सिंह सोमवार रात्रि परिजन की किसी बात से नाराज होकर घर में गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। और जब हालात उसकी बिगड़ने लगी तो परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए। यहां पर चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत नाजुक देखकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।