आग की चपेट में आकर दो लोग झुलस गए

Belal Jani
By -

जौनपुर। जिले के अलग-अलग स्थान पर कुकर फटने से और करंट की चपेट में आकर शाक लगने के साथ दो लोग घायल होने के साथ झुलस गए। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के धरनीधरपुर मोहल्ला निवासी अभिषेक जायसवाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र महेंद्र कुमार जायसवाल मंगलवार सुबह रसोई घर में कुकर के फटने से घायल होने के साथ आग की चपेट में आकर झुलस गये। परिजन उसे किसी तरह बचाने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा कर दाखिल करवाए। दूसरी तरफ केराकत कोतवाली क्षेत्र की वीरभानपुर गांव निवासी उर्मिला देवी उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी रामसुख सोमवार रात्रि असावधानी वश विद्युत के खुले तार के स्पर्श हो जाने से शाक लगने के साथ वह अचेत हो गई परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए।