पीडीए पाठशाला संचालित किए जाने पर मुकदमा दर्ज

Belal Jani
By -


जौनपुर। शहर के जोगियापुर मोहल्ला स्थित निषाद बस्ती में अवैध व फर्जी रूप से पीडीए पाठशाला संचालित किए जाने पर नगर शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है। 
प्रार्थना पत्र में नगर शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि शहर के जोगियापुर मोहल्ला निषाद बस्ती में 31 जुलाई को मेरे संज्ञान में यह मामला आया कि कुछ अज्ञात लोग फर्जी तरीके से आयोजन कर आड़ में भीड़ जुटाकर विभागीय नियमों व शासनादेशों के विपरीत कार्य किया गया है। जो सरकार की छवि को धूमिल करने का काम किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुठ गई है।