अचानक रीहायसी मडहे में लगी आग से,गृहस्थी का सामान जल कर खाक

Belal Jani
By -

जौनपुर।सुजानगंज थाना क्षेत्र के देवकली गाँव निवासी अभिमन्यु सिंह पुत्र स्व.रामदेव सिंह के छप्पर में आग लगने से  सभी आवश्यक वस्तुएं जलकर राख हो गयी।मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के पुरुष लोग खेत खलिहान में कामकाज करके जब अपने छप्पर  में आराम कर रहे थे। तभी अचानक से आग की लौ दिखाई पड़ी। अभिमन्यु सिंह चिल्लाते हुये भागे आवाज को सुन गांव के भी लो एकत्रित हो आग बुझाने का प्रयास करते रहे पर आग विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें घर का जरुरी सभी सामान जल कर राख हो गया।अभी कुछ दिन पूर्व इसी परिवार का कच्चा मकान बरसात  में गिर गया था पूरा परिवार बेघर हो गया था छप्पर में आग से बड़ी आफत आयी है पूरा परिवार सहमा हुआ है।।