सांकेतिक चित्र
जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी कस्बे में नशे में धुत्त युवक के गाली-गलौज करने पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थानागद्दी गांव निवासी असगर अली ने कोतवाली केराकत में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही छोटे और रमजान पुत्र सलीम, ताजो पत्नी रमजान तथा अलीजान पुत्र रमजान ने लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं और विरोध करने पर गंदी गालियां देते हैं। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं।
आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी भी देते रहते हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।