सांकेतिक चित्र
जौनपुर।मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुरखुर्द गांव के पास दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने यूबीआई बैंक मित्र लालचंद यादव से 35,000 रुपये लूटने का प्रयास किया। लालचंद अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और रुपयों से भरा थैला छीनने लगे। लालचंद के शोर मचाने और पीछे से आती लाइट देखकर बदमाश भाग गए। इस छीना-झपटी में लालचंद को मामूली चोटें आईं और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने मीरगंज पुलिस को सूचना देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।