साप के काटने से युवक की गई जान, परिजन में मचा कोहराम

Belal Jani
By -
 


जौनपुर।मीरगंज क्षेत्र के सवैया गाँव मे तख्ते पर अपने भाई के साथ सो रहे युवक युवक की सर्प के काटने से मौत हो गयी। मौत होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों पुलिस को बगैर जानकारी दिये शव की अन्तेष्टी कर दिए 
सवैया गाँव निवासी अनिल दूबे के दो पुत्र शुभम 20 वर्ष व कल्पेश दूबे साथ मे कमरे मे तख्त पर सोये हुए थे रात 2 बजे सांप ने शुभम को डस लिया। लेकिन वह जान नही पाया और सांप को अपने भाई के उपर जाते देख उसके पैर को साप से बचाया फिर दोनो सो गये। सुबह चार बजे भोर मे शिवम की तबियत बिगडने लगी तो परिवार के लोगो ने आनन फानन मे इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी ले गये जहा चिकित्सक हालत खराब होने पर जौनपुर रेफर कर दिये । तभी परिजन शहर के एक निजी चिकित्सक के यहा  भर्ती कराए। जहा सुबह लगभग 10 बजे उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलने पर परिवार मे कोहराम मच गया।