बगैर निरिक्षण किये चल दिए मंडल रेल प्रबंधक

Belal Jani
By -


जौनपुर। शुक्रवार विशेष सैलून से वाराणसी से प्रयागराज जा रहे डीआरएम उत्तर रेलवे सुनील वर्मा ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निरिक्षण का कार्यक्रम अचानक कैन्सिल कर दिया। वह जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुचे जरूर पर स्टेशन की तरफ झांका तक नही। जिससे नाराज भारतीय किसान युनियन के प्रदेश सचिव ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देकर नाराजगी जताई तथा स्टेशन के मूलभूत सुविधा की मांग भी की। 


वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रुट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन बडा जंक्शन स्टेशन है यहा  डीआरएम उत्तर रेलवे सुनील वर्मा के निरिक्षण का कार्यक्रम था। कार्यक्रम को देखते हुए जंघई स्टेशन प्रशासन ने तैयारी कर रक्खी थी। सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल भी स्टेशन पर अपनी मांगो को लेकर पहुच गया था। लेकिन  डीआरएम का विशेष सैलून 1.45 पर जंघई  रेलवे स्टेशन पर पहुच गया लेकिन डीआरएम सुनील वर्मा ने निरिक्षण का कार्यक्रम अचानक कैन्सिल कर दिया और स्टेशन की तरफ झांकना भी ऊचित नही समझा। जिसकी स्थानीय लोगों के साथ कर्मचारियों में काफी चर्चा हो रही है।