जौनपुर।मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव निवासी पवन कुमार मिश्र पुत्र पारस नाथ के घर में बीती रात चोर मेंन गेट की सिटकनी खोलकर आठ हजार नकदी समेत लाख रूपए से अधिक के जेवरात ले जाने में सफल रहे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। पवन कुमार मिश्र ने शुक्रवार की सुबह देखा कि कमरे में रखा बैग गायब है और मेन गेट भी खुला है उन्होंने डायल 112 समेत मीरगंज पुलिस को चोरी होने की सूचना दे दी।
पुलिस की खोज में रेलवे पुलिया के पास बैग क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। पवन ने बताया कि उक्त बैग में सवा तोले की सोने की जंजीर, सोने की टप्स,पायल , बड़ी वाली तीन मोबाइल एवं साढ़े आठ हजार रुपए नकद था। सूचना पर पहुचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने आवश्यक जांच पड़ताल किया।
क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने कहा कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।