जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रसैना के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को से कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के सुरैला गांव निवासी रनजीत सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह शनिवार दोपहर बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान आसावधानी वश रसैना गांव के पास डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए जब तक उन्हें अस्पताल लेकर लोग जाते उनकी मौत हो गई। जैसे ही खबर यह परिजन को मिली मानो कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई।