जौनपुर। कुकर में पकी गरम दाल के शरीर पर पड़ जाने से किशोरी झुलस गई उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है की सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव निवासी कमलेश की 15 वर्षीय पुत्री साक्षी कुकर में दाल पकाकर उसे लेकर कहीं रख रही थी। इसी दौरान कुकर के ढक्कन के खुल जाने से दाल उसके शरीर पर पड़ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे किसी तरह प्राथमिक घरेलू उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए।