सांकेतिक चित्र
जौनपुर।जिले के अलग-अलग तीन रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन की चपेट में आने एवं ट्रेन से गिरने से दो ज्ञात और एक अज्ञात की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई।
बताया जाता है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव निवासी अमरजीत उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र वंशराज शनिवार तीसरे पहर जौनपुर जंक्शन होम सिग्नल के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार बिहार प्रांत के बैकुंठपुर जनपद शहर थाना क्षेत्र के उसैनी बाजार निवासी उपेंद्र दास उम्र 30 वर्ष पुत्र विश्वनाथ किसी ट्रेन से यात्रा के दौरान शाहगंज खेतासराय रेलवे स्टेशन के मध्य असावधानी वश गिर पड़े जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ त्रिलोचन महादेव और जलालगंज रेलवे स्टेशन के मध्य 27 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और नियमानुसार आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।