सीनियर डीईएन ने मालगाड़ी का पहिया उतरे स्थान का किया निरीक्षण

Belal Jani
By -


जौनपुर।गुरुवार दोपहर सीनियर डी ई एन ने टीम के साथ पहुंचकर जौनपुर जंक्शन पर मालगाड़ी के उतरे पहिए के स्थान को बारीकी से निरीक्षण किया। रेलवे सुत्रो द्वारा बताया गया है कि लखनऊ से सीनियर डीईएन प्राइवेट वाहन से लगभग 12:00 बजे जौनपुर जंक्शन पहुंचकर सीधे उस स्थान पर पहुंचे जहां पर 9 अगस्त की रात्रि अचानक प्रयागराज जा रही मालगाड़ी का पहिया बे पटरी हो गया था। उस स्थान का निरीक्षण करने के पश्चात लगभग 1 घंटा जंक्शन पर रहने के बाद वह लौट गए।