फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले की हालत बिगड़ी

Belal Jani
By -

जौनपुर। फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले की हालत बिगड़ गई। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। 
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव निवासी अवनीश 30 वर्ष पुत्र चेतू गौतम गुरुवार दोपहर गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। और जब उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए। यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत नाजुक देखकर बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अवनीश के बारे में बताया गया कि उसका काफी दिनों से दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता है।