जौनपुर। पुरानी रंजिश में रास्ते से जा रही किशोरी के ऊपर पड़ोसी युवती ने खौलता पानी फेंका जिससे वह झुलस गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चलरहा है।
बक्सा थाना क्षेत्र के उत्तर पुर गांव निवासी भीम गौतम की 16 वर्षीय पुत्री अंतिमा गुरुवार रास्ते से गुजर रही थी। इस समय पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने उसके ऊपर खौलता पानी फेंक दिया। नतीजतन वह झुलस गई। परिजन उसे किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाये और पुलिस को सूचना दी है।