गोशाला में ताला तोड़कर हुई चोरी

Belal Jani
By -

जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कछवन स्थित गोशाला का ताला तोड़कर चोर सीसीटीवी कैमरा, डीसीआर तथा 6 बोरी पशु चारा चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर प्रधान विजय बहादुर भारद्वाज ने पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।