जबरन शव को दफनाने पर पुलिस ने रोका

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर।केराकत कोतवाली के सरकी चौकी अंतर्गत सुल्तानपुर ग्राम में दबंगों द्वारा जबरदस्ती शव को निर्धारित स्थान पर न दफना कर अन्यत्र दफन कराने को लेकर क्षेत्र के माहौल बिगड़ने के माहौल बने हुए थे ,जिससे चिंतित होकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अलाउद्दीन व कमरुद्दीन मार्फत उपजिलाधिकारी को समस्या के निस्तारण व शांति व्यवस्था कायम बनाये रखने के लिए प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई ।
       पत्रक में ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम में तीन परिवारों का व्यक्तिगत कब्रिस्तान है जबकि ग्राम के ही बृजेश यादव राजनैतिक लाभ लेने के लिए ग्राम के ही बाहर से आकर बसे नसरुद्दीन शाह के परिवार का शव जबरदस्ती उस व्यक्तिगत कब्रिस्तान पर दफनाने को लेकर विवाद उत्पन्न करना चाहते है जबकि बाहर से आए लोगों के लिए एक और कब्रिस्तान निर्धारित किया गया है। 
        अलाउद्दीन व कमरुद्दीन ने यह भी आरोप लगाया कि बृजेश यादव गोल बनाकर हमसे भी विवाद करता रहता है ।बृजेश यादव ग्राम में विवाद को बढ़ावा देने पर आतुर है जिससे माहौल बिगाड़ने के आसार बन रहे है ।ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी  से उचित हल निकालने व शांति व्यवस्था कायम रखने की गुहार लगाई ।जिसमे उपजिलाधिकारी द्वारा निर्देशित करने पर कोतवाली प्रभारी ने मौका मुआयना करते हुए नसरूद्दीन के परिवार के शव को पूर्वनिर्धारित कब्रिस्तान पर दफन कराकर कर माहौल को शांत करा दिया।