प्रेमी के साथ तीन बच्चों की मां जेवराज लेकर हुई फुर्र

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर घर में रखा गहना  और 4500 रुपए नकद लेकर फरार हो गई‌ है। बता दें अक्टूबर 2024 में घर से फरार हुई महिला  आज तक घर वापस नहीं आई है। इसके पूर्व महिला के ससुर द्वारा तेजी बाजार थाने पर और पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। प्रार्थी न्यायालय का शरण लिया जहां से न्यायालय के आदेश के बाद 5 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष तेजी बाजार सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है जो तथ्य प्रकाश में आयेगा  उसके हिसाब से कार्रवाई होगी। 
तीन बच्चों की मां के प्रेमी के साथ भाग जाने की खबर को सुनकर लोग आश्चर्यचकित हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कलयुग आ गया है महिला  को अब अपने  बच्चों का भी मोह नहीं रहा है।