जौनपुर। मंगलवार रात्रि शहर के उमरपुर मुहल्ला में करेंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने कई बार बार बिजली विभाग को फोन किया लेकिन कोई भी कर्मचारी देखने तक नहीं आया। जिसके चलते लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
यह घटना अशोक नगर कालोनी मोहल्ला उमरपुर में घटी है। इस संबंध में जब नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों से गाय की लाश को उठाने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि जब तक बिजली नहीं कटेगी तब तक इसे उठाया जा नहीं सकता हैं। अन्यथा हम लोग भी करेंट की चपेट में आ सकते हैं। दो विभागों की खींचतान से स्थानीय लोगों नाराजगी देखने को मिल रही है। और भय भी व्याप्त है कि न जाने कब किसके साथ करंट जमीन में उतरने के चलते दुर्घटना हो जाये। संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।