जौनपुर।नगर के ख़्वाजगी टोला मोहल्ला (सब्जी बाजार )के प्रतिष्ठित सीताराम राजाराम बर्तन वाले फर्म के मालिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिवा जी शाखा के स्वयंसेवक एवं पूर्व नगर संघचालक स्वर्गीय सीताराम गुप्त के सबसे छोटे पुत्र ज्ञानेश्वर गुप्त का लंबी बीमारी के चलते मुम्बई में बुधवार को निधन हो गया है।
उनका पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 07 अगस्त उनके आवास पर पहुंचा, जानकारी होने पर रिश्तेदारों के अलावा आसपास मोहल्ले और उनके शुभचिंतक अंतिम दर्शन एवं विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि देने हेतु उनके आवास पर पहुंच गए। मृतक ज्ञानेश्वर के बारे में बताया जाता है कि वह अपने पिता की ही तरह सबके प्रिय मित्र रहे। संघ शाखा में बराबर मार्गदर्शन उनका प्राप्त होता था, उनका असामयिक निधन बहुत पीड़ादायक है, ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करे।उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से अंत्येष्टि में पूर्व सदर विधायक सुरेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर रामसूरत मौर्या, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 अब्दुल कादिर खान, श्याम मोहन अग्रवाल एडवोकेट, शशि कुमार गुड्डू लाला एवं बर्तन व्यवसाय संघ के पूर्व सेक्रेटरी मोहम्मद हनीफ अंसारी आदि के अलावा बर्तन कमेटी के सदस्य गण मौजूद रहे।