सांकेतिक चित्र
समरसेबल, स्टार्टर, खिलौने सहित कई सामानो उड़ाया
जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर (सोहनी) स्थित प्राथमिक विद्यालय और उससे जुड़े आंगनबाड़ी केंद्र में बीती रात चोरी की घटना घटित हुई। अज्ञात चोर विद्यालय परिसर से समरसेबल सेट, स्टार्टर, विद्युत पैनल, प्लास्टिक कुर्सियां, बच्चों के खिलौने व अन्य महत्वपूर्ण कागजात चुरा ले गए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि घटना का पता बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे लगा, जब वे विद्यालय पहुंचे। मौके पर समरसेबल, स्टार्टर, कक्षा-1 में लगा विद्युत पैनल और आंगनबाड़ी केंद्र की करीब 20 कुर्सियां गायब पाई गईं।
घटना की जानकारी होते ही प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान ने पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष गुप्ता को लिखित सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।