दो सगे भाईयों ने युवती का कर रहे थे शारीरिक शोषण, आरोप

Belal Jani
By -

जबरदस्ती शादी और देह  व्यापार के लिए दबाव बनाने का भी आरोप, मुकदमा दर्ज 

जौनपुर।तेजीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दो सगे भाइयों के ऊपर आरोप लगाया है कि 8 साल पूर्व जब वह नाबालिक थी तो इसी थाना क्षेत्र के  एक गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और उसका वीडियो भी बनाया, मुझे ब्लैक मेल कर शादी का झांसा देता रहा, सन 2020 में मुझे मुंबई ले गया। दोनों भाईयों ने  चाकू की नोक पर डराया धमकाया और दुष्कर्म किया, मंदिर में ले जाकर जबरन मेरी इच्छा के विरुद्ध शादी किया। युवती का आरोप है कि दोनों सगे भाई हमारा लगातार शारीरिक शोषण करते रहें और हमें देह व्यापार के धंधे में उतरने के लिए बराबर दबाव बना रहे थे। लेकिन मैने यह सब करने से मना कर दिया तो मुझे मारा पीटा और हमें मुंबई से लाकर चोरहा गांव में सड़क के किनारे फेंक दिए। मैं अपने रिश्तेदारों को सूचना देकर किसी तरह घर पहुंची, और फिर थाने पर जाकर मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी ।