जौनपुर।खेतासराय थाना क्षेत्र के टिकरी कला गांव में बुधवार की रात छप्पर की कच्ची दीवार गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह 10 बजे परिजनों ने बताया कि 60 वर्षीय रामलाल रात में अपने छप्पर में सो रहे थे। अचानक कच्ची दीवार ढह गई और वह मलबे में दब गए। रातभर मलबे में दबे रहे किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। घटना का पता सुबह जब परिजनों ने उन्हें दबा पाया। तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटे हैं रमेश, दशरथ और दिनेश। रमेश विदेश में रहकर परिवार का भरण-पोषण करता है। हादसे के बाद पत्नी कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है।
कच्ची दीवार के मलबे में दबकर अधेड़ की मौत, परिजन में कोहराम
By -
August 14, 2025