सीमेंट शेड के साथ दीवार गिरी, महिला जख्मी

Belal Jani
By -

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मनिहा गांव में भारी बारिश के चलते एक महिला सीमेंट शेड दीवार सहित गिर जाने से उसके नीचे दबकर घायल हो गई। गोविंदपुर मनिहा निवासी आशा सिंह 50 वर्ष अपने सीमेंट शेड के कमरे में सो रही थी। भारी बरसात के चलते लगभग 1:30 बजे दीवार सीमेंट शेड सहित भरभरा कर गिर गई जिससे उसके नीचे सो रही आशा देवी दबकर घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार हेतु स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां ले गए। सूचना देने के बाद भी राजस्व विभाग का किसी भी कर्मचारी ने मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा।