जौनपुर। शहर के मोहल्ला सिपाह स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने आये दिल्ली खटिक समाज के पूर्व सांसद उदित राज को उस समय खटिक समाज के क्रोध का सामना करना पड़ गया। जब उनसे बहादुर सोनकर की शहादत पर सवाल किया गया तो वे हीलाहवाली करने लगे। जिससे वहां पर मौजूद लोग भड़क गए और उनके विरुद्ध नारे बाजी व काला झंडा दिखाया जाने लगा। हालांकि मामला बिगड़ता देख मंच पर मौजूद लोगों ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में मुख रूप से महेंद्र सोनकर, सुरेश सोनकर, सुभाष सोनकर, रत्ती लाल सोनकर, गुड्डू सोनकर सहित खटिक समाज के अन्य लोग भी शामिल रहे।
इंडियन जस्टिस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष को काला झंडा दिखा,खटिक समाज ने किया बहिष्कार
By -
August 08, 2025