रोडवेज बस की जद में आने से बाइक सवार की मौत, मित्र घायल

Belal Jani
By -



जौनपुर।सिकरारा थाना क्षेत्र के सिकरारा बाजार में शुक्रवार की दोपहर जौनपुर डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आने से अपाचे सवार दो साथी में से एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। बताते हैं कि 18 वर्षीय रोहित निषाद निवासी ग्राम खानापट्टी अपने एक अन्य साथी सनी गौतम निवासी फिरोजपुर के साथ क्षेत्र के अंबेडकर इंटर कॉलेज की तरफ जा रहे थे, क्योंकि दोनों उसी कॉलेज के छात्र थे। इंटर की पढ़ाई कर रहे थे। सिकरारा बाजार के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से जौनपुर डिपो की बस की चपेट में आने से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रोहित निषाद की मौत हो गई। सनी गौतम का इलाज चल रहा है। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकरारा ने चालक सहित बस को कब्जे में ले लिया और शव का पीएम कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए।