जौनपुर।महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भटौली में बारिश के पानी में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के कई लोग अपनी बकरी चराने के लिए गये थे। सभी लोग वापस आ गए लेकिन दो बच्चे अमन (12) पुत्र सोमनाथ, दूसरा शिवम (11) वर्ष जो 2 दिन पहले ननिहाल आया था। वहीं रुक कर खेलने लगे। बगल खेत से किसी ईंट भट्ठे द्वारा मिट्टी निकाला गया था। जिसमें बरसात का पानी इकट्ठा हो गया था। यह दोनों स्वत: स्नान करने लगे और पानी में डूब गए। उधर घर वाले घर पर न मिलने पर ढूंढने लगे किसी ने बताया कि यह लोग वहां नहा रहे थे जब तक पहुंचे तब तक इन लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सत्येंद्र पटेल ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरसात के एकत्रीत पानी में दो बच्चों की डूबकर गई जान
By -
August 15, 2025